पाक में एक झटके में 59 रुपये महंगा हुआ डीजल, पेट्रोल 233 रुपये में बिक रहा

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है और अब तो इसका खामियाजा जनता को बुरी तरह भुगतना पड़ रहा है। पहले से ही महंगे चल रहे पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर से बंपर इजाफा हुआ है। एक ही झटके में डीजल के दाम 59.61 रुपये बढ़ गए हैं तो वहीं पेट्रोल की कीमत में भी 24.03 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 233.89 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है।
पेट्रोल के साथ ही डीजल, किरोसीन तेल और लाइट डीजल आयल की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। डीजल की कीमत में 59.16 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत 263.31 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।
पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसद्दक मलिक ने डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लिए पिछली सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इमरान सरकार ने पाकिस्तान की इकॉनमी को तबाह कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि इमरान खान ने सब्सिडी देकर जानबूझकर पेट्रोल की कीमतें कम की थी और यही कारण है कि शहबाज सरकार उन फैसलों का खामियाजा भुगत रही है। मई महीने में सरकार को पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर 120 अरब रुपये से अधिक का घाटा हुआ है जो कि नागरिक सरकार के खर्च से तीन गुना अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *