पेट्रोल-डीजल के दाम 26वें दिन भी स्थिर

नयी दिल्ली

देश में तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे लगातार 26वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे।
इंडियन ऑयल की अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 111.35 रुपये और 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर राज्यों में अलग-अलग हैं।
केंद्र सरकार ने 25 मई को आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से क्रमश: 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में ऊतार-चढ़ाव जारी है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.49 प्रतिशत गिरकर 119.22 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 116.90 डॉलर प्रति बैरल पर है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *