रक्तदान है सर्वश्रेष्ठ दान-अमरनाथ

रक्तदान शिविर में 36 व्यक्तियों ने किया रक्तदान

लखनऊ

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी व ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के सहयोग से एक रक्तदान शिविर सिविल हॉस्पिटल में
आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश शाखा के वाइस चेयरमैन अखिलेश शाही और सचिव हेमा बिंदु नायक के साथ कुमार अशोक पांडे पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मौजूद रहे। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश शाखा के वाइस चेयरमैन अखिलेश शाही और सचिव हेमा बिंदु नायक ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, हम रक्तदान कर किसी की जान को बचा सकते हैं, इसलिए समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से हमारे शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती हैं, बल्कि 24 घंटे में कहीं ज्यादा रक्त बनता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमरनाथ मिश्र ने कहा कि रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान है रक्तदान से तीन जनों का जीवन बचाता है। ऐसे श्रेष्ठ कार्य के लिए युवक-युवतियों से रक्तदान करने की अपील किया। सोसाइटी के सदस्य व नगर के समाजसेवियों सहित अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमरनाथ मिश्र जितेंद्र सिंह चौहान अनुराग मिश्र ऋतुराज रस्तोगी, नीरज जोहर, भरत प्रकाश सिंह, रूप शंकर शर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्लड डोनेशन अधिकारी ने बताया कि सोसाइटी के सदस्य अनुराग मिश्र भरत सिंह मौर्य, कुमारी सलविया सिंह के साथ 36 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *