गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाने पर खुशी

चम्पावत

पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को वन विकास निगम अध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कैलाश कैबिनट मंत्री स्तर का दर्जा देने से चम्पावत के विकास में तेजी आएगी। खुशी जताने वालों में पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहिताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, दीनदयाल अग्रवाल, मनोज गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, प्रवेश शरन, विपिन गुप्ता, दीपक साह, महेंद्र बंसल, विजेंद्र अग्रवाल, महेश सिंह, विट्ठल सिंह, अनुज अग्रवाल, अमित ठाकुर रहे। वहीं बनबसा के देवेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री दीपक रजवार, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, शंकर लाल वर्मा, बहादुर सिंह पाटनी, मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह, महामंत्री अभिषेक गोयल, पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी, सभासद शकील मंसूरी, ललित वर्मा, दीपक सक्सेना, कमलेश भट्ट, पंकज भट्ट, हरी सिंह, जाबेद खान आदि ने खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *