बीमा कर्मचारियों ने सरकार आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

 

बीमा कर्मचारियों के ऑल इंडिया एलआईसी एम्पलाइज फेडरेशन से संबंद्ध संगठन इंश्योरेंश कॉर्पोरेशन इम्प्लाइज देहरादून। बीमा कर्मचारियों के ऑल इंडिया एलआईसी एम्पलाइज फेडरेशन से संबंद्ध संगठन इंश्योरेंश कॉर्पोरेशन इम्प्लाइज यूनियन का मंडलीय अधिवेशन हरिद्वार रोड स्थित मंडल कार्यालय में रविवार को आयोजित हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ ऑल इंडिया एलआईसी एम्पालाइज फेडरेशन के महामंत्री राजेश कुमार ने किया। मुख्यवक्ता उपमहासचिव रमेश भट्ट रहे। अध्यक्षता उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने की। भारतीय जीवन बीमा निगम देहरादून के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आलोक गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान केंद्र सरकार की श्रमिक-कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया गया।

कार्यक्रम का संचालन देहरादून अध्यक्ष जसबीर सिंह ने किया। इस अवसर पर मंडलीय इकाई का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी गंगाशरण ने मंडलीय इकाई के पधाधिकारियों की घोषणा की। संरक्षकः एनपी सिंह, अध्यक्ष जसवीर सिंह, महासचिव किशोर कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, अनन्त डबराल और प्रदीप थपलियाल, बीबीथापा, सहसचिव सतीश राज, संदीप सिंह नेगी, नवदीप शर्मा, चन्द्र कपसूडी, मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, सह कोषाध्यक्ष संजय कुमार और संजीव कुमार, संगठन सचिव सतीश कुमार और यशवीर सिंह चुने गए। कार्यकारिणी के लिए संजय गुप्ता, अजय आनन्द, धमेन्द्र कुमार, अजय गुप्ता, रजनी मनचंदा, अंजू रानी, माला दास, उर्मिला बहुगुणा, मीना घिलडयाल, गंगाशरण प्रदीप यादव, पीपी डोडियाल, अनिल घिल्डियाल, आशीष गुप्ता, सोमनाथ आदि चुने गए। अधिवेशन को सफल बनाने में पीपी ढौंडियाल, संजय कुमार, सोमनाथ, अजय आनंद, आशीष गुप्ता, प्रदीप थपलियाल, अनिल, अजय गुप्ता, मनोज कुमार, बीबी थापा आदि का सहयोग रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *