पूर्व सैनिकों ने पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को मिली सजा पर कड़ा विरोध जताया

देहरादून

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सेनि कैप्टन बलबीर सिंह रावत ने कहा है कि पूर्व सैनिकों ने पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को मिली सजा पर कड़ा विरोध जताया है। इस अवसर पर उन्होंने इसके साथ ही कहा है कि देश की वर्तमान राजनीतक हालात के अनुरूप देश हित मे भाजपा के द्वारा बदले की भावना से कार्य किया जाना कतई देश हित में शुभ संकेत नहीं है। इस अवसर पर सेनि कैप्टन बलवीर सिंह रावत का मानना है कि राहुल गांधी के द्वारा विगत दिनों भारत जोडो यात्रा के संचालन के बाद राहुल गांधी को देशवासियो से मिला अपार. स्नेह व जन समर्थन और प्रेम व प्यार के चलते सतापक्ष .भारतीय जनता पार्टी की घबराहट और चिंता खुलकर सामने आई थी। उन्होंने कहा कि इसी के तहत भाजपा बदले की भावना से राहुल गांधी के ऊपर झूठे आरोप लगाकर गांधी परिवार के मनो बल को तोडने का असफल प्रयास किया जा रहा है और करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समर्पित पूर्व सैनिक कभी भी भाजपा की इस बदले की भावना को कतई स्वीकार नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *