कहासुनी पर दंपति ने मारी महिला के मुंह पर ईंट

रुड़की

कहासुनी पर दंपति ने घर में घुसकर महिला के मुंह पर ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा होने पर आस पड़ोसी मौके पर आए। लोगों के आते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली को टोडा एहतमालपुर निवासी आईशा ने बताया कि सोनू से कहासुनी पर विवाद हो गया था। बीते शुक्रवार को सोनू और उसकी पत्नी दिलशाना परिवार की गैरमौजूदगी में घर पर आए। गाली गलौज कर मुंह पर अचानक ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा होने पर आस पड़ोसी मौके पर आए। भीड़ बढ़ती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोनू पुत्र निन्हा और दिलशाना पत्नी सोनू निवासी टोटा एहतमालपुर के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *