दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को पीटा

रुड़की।

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी मायके पक्ष को लगी तो वह ससुराल पहुंचे और विवाहिता को लेकर घर आ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि दीपेंद्र सिंह से 9 नवंबर 2021 को विवाह हुआ था। परिजनों ने विवाह में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष ने दान दहेज कम बता कर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। मनमुटाव होने पर 4 मार्च 22 को परिजनों ने समझा-बुझाकर ससुराल भेज दिया था। आरोप है कि 7 मार्च 2022 को दहेज में दो लाख रुपये की डिमांड पूरी करने को लेकर मारपीट की गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग ससुराल पहुंचे और मायके लेकर आ गए। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि पति दीपेंद्र सिंह, ससुर अमरजीत सिंह, सास कुलविंदर कौर और प्रभजोत निवासी ए 1 10 तृतीय तल गणेशनगर तिलक नगर नई दिल्ली के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *