शूटिंग प्रतियोगिता में चिराग, नैना, डीपी सिंह ने जीते गोल्ड
देहरादून
जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान मझौंन में चल रही 20 वीं उत्तराखंड राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को राज्य राइफल संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव प्रताप सिंह चैंपियन, आईटीबीपी के विराज सिंह, गुरदीप कौर, ऋतु सिंह, भगत सिंह तोमर पदक पहनाकर सम्मानित किया।
ट्रैप आईएसएसएफ पुरूष वर्ग में गोल्ड चिराग जैन, सिल्वर सुमित शर्मा, रजत डीपी सिंह, महिला वर्ग में गोल्ड नैना राणा, रजत ऋतु सिंह, डबल ट्रैप पुरुष वर्ग गोल्ड डीपी सिंह, सिल्वर चिराग जैन, डबल ट्रैप एनआर वर्ग का गोल्ड सुमित शर्मा, रजत अनस सैफी, कांस्य अविनाश सिंह, 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल आईएसएसएफ पुरुष में गोल्ड मेडल रोहित कुमार प्रजापति, सिल्वर अभिनव चौधरी, कांस्य पदक सार्थक कुमार, 10 मीटर पिस्टल आईएसएसएफ पुरुष वर्ग में गोल्ड पंकज कालाकोटी, सिल्वर यशवर्द्धन सिंह पुंडीर, कांस्य सिमरजीत सिंह, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर पुरुष वर्ग में गोल्ड हर्षित धीमान, रजत अंशुमन रोहिला, कांस्य पदक आदित्य जोशी, 50 मीटर पिस्टल आईएसएसएफ पुरुष वर्ग में गोल्ड पंकज कालाकोटी, सिल्वर चरनजीत सिंह नरुला, कांस्य शिवम त्यागी, 10 मीटर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ पुरूष वर्ग गोल्ड यशवर्धन सिंह पुंडीर, रजत नवरूप सिंह, कांस्य निखिल जीना, 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ महिला वर्ग में गोल्ड युविका तोमर, रजत प्राची लोहान, कांस्य पदक पावनि रावत, एयर पिस्टल सब यूथ पुरुष वर्ग में गोल्ड वैभव अग्रवाल, सिल्वर अभय राज रॉयल, कांस्य कार्तिक किरौला ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कई निशानेबाज खिलाड़ियों ने आल इंडिया जीवी मावलंकर व नोर्थ जॉन निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। पदक वितरण अवसर पर दून शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के मयंक मारवाह, संजय कुमार, बुल्स आई शूटिंग अकादमी के अरुण सिंह, मिशन शूटिंग अकादमी केअमर सिंह, स्नाइपर शूटिंग अकादमी के अनिल ठाकुर, एकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल के शिव लाल डोगरा, अशोक शाही, योगेश शर्मा, रोशन रावत, शारदा थापा, नेहा राणा, निधि राणा, सक्षम मलिक, प्रदीप गोदारा, अनुज पोखरियाल, मनीष अग्रवाल, सुमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
