पुलिस से शिकायत की तो पत्नी को तीन तलाक दिया

रुड़की

मनमुटाव में दंपति के बीच विवाद हो गया। पुलिस से शिकायत करने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली को क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि 7 मई 2020 को निकाह हुआ था। परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज कम मिलने का ताना देना शुरू कर दिया। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की डिमांड की गई। बढ़ते उत्पीड़न से तंग आकर परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को बीस हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि मार्च 2021 में गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उपचार में लापरवाही बरती जिस वजह से गृभपात हो गया। फरवरी 2022 में देर रात पति की गैरमौजूदगी में जेठ ने अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। शिकायत करने पर ससुरालियों ने मामले का कोई हल नहीं निकाला था। घर के उत्पीड़न से तंग आकर महिला हेल्पलाइन में पति व अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। जहां दोनों पक्षों में काउंसलिंग हुई थी। आरोप है कि 15 मई 2022 को पति घर आया और शिकायत करने और दहेज की डिमांड पूरी न होने पर तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *