एक जुलाई से पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध

 

 

 

 

 

 

 

 

 

– सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर शिकंजा कसेगा नगर निगम

 

ऋषिकेश

 

तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक जुलाई से पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग जाएगा। पॉलीथिन का इस्तेमाल करने और उसमें सामान देने वाले लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम प्रशासन क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने टीमें गठित कर ली हैं। शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान मेयर अनिता ममगाईं ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। तीर्थनगरी ऋषिकेश में प्‍लास्टिक बैन हैं, लेकिन इसका यूज हर जगह धड़ल्‍ले से किया जा रहा है। इससे हर जगह प्‍लास्टिक कचरा फैला रहता है। नगर निगम प्रशासन अब क्षेत्र में इसके खिलाफ अभियान चलाएगा और इस अभियान से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाम लगेगी। उन्होंने अभियान में व्यापार मंडल के सहयोग को लेकर व्यापारियों की सराहना की। कहा कि शहर का व्यापार मंडल नगर निगम प्रशासन को जनहित के मुद्दों पर सहयोग करता रहा है। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के बजाय कपड़ों के थैलों का प्रयोग करें। मौके पर नगर आयुक्त गिरीश चन्द्र गुणवंत, सहायक नगर आयुक्त बद्री प्रसाद भट्ट, वरिष्ठ व्यापारी नेता सुभाष कोहली, श्रवण जैन, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया, संजय व्यास, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *