प्लास्टिक कैन जब्त कर निगम टीम ने जुर्माना वसूला 

 

 

ऋषिकेश

 

नगर निगम ने त्रिवेणीघाट क्षेत्र में बिक रही प्लास्टिक की कैन जब्त कर जुर्माना वसूला। कार्रवाई से प्लास्टिक की कैन बेचने वालों में हड़कंप मच गया। स्थिति यह रही कि नगर निगम की टीम के पहुंचने से पहले ही कई सामान समेटकर मौके से निकल लिए। इस दौरान घाट परिसर से अस्थायी अतिक्रमण भी हटाया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक जुलाई से पॉलीथिन को बैन किया जा रहा है। ऋषिकेश नगर निगम की टीम मामले में शनिवार को ही एक्शन में आ गई। सहायक नगर आयुक्त बीपी भट्ट के नेतृत्व में नगर निगम की टीम त्रिवेणीघाट पहुंची और यहां प्लास्टिक की कैन बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। टीम ने घाट परिसर में जहां-तहां बिक रही प्लास्टिक की कैन को जब्त करना शुरू किया। बेचने वालों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग टीम के पहुंचने से पहले ही सामान समेटकर चलते बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *