दोस्ताना 2’ में कार्तिक की जगह लेंगे अक्षय कुमार, दिखेगा लव ट्रैंगल

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ अक्षय कुमार दोस्ताना 2 में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर अपनी सुपरहिट फिल्म दोस्ताना का सीक्वल दोस्ताना 2 बनाने जा रहे हैं। कार्तिक पहले दोस्ताना 2 में लीड अभिनेता के रूप में नजर आने वाले थे, लेकिन बात नहीं बन सकी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अब अक्षय कुमार नजर आ सकते हैं। कार्तिक आर्यन को फिल्म से बाहर निकालने के बाद, मेकर्स ने अक्षय कुमार को अप्रोच किया है।
मेकर्स और अक्षय कुमार के बीच बातचीत चल रही है। यदि मेकर्स और अक्षय कुमार के बीच बातचीत बन गई तो जल्द ही फिल्म की स्क्रिप्ट में भी कुछ खास बदलाव किए जाएंगे, जिसमें अक्षय कुमार को ध्यान में रखा जाएगा। हालांकि, फिल्म की स्टार कास्ट में होने वाले बदलाव को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने स्क्रिप्ट पर एक बार फिर काम शुरू कर दिया है।
‘दोस्ताना 2’ की लीड अभिनेत्री जान्हवी कपूर हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि ‘दोस्ताना 2’ वर्ष 2008 में रिलीज फिल्म ‘दोस्ताना’ का सीच्ल है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
साल 2008 में आई फिल्म ‘दोस्ताना’ एक रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसमें जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन ने मुख्य किरदार निभाए थे। फिल्म की कहानी इन फ्लैटमेट्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रियंका के किरदार नेहा से प्यार करते थे और घर में साथ रहने के लिए एक गे कपल होने का नाटक करते थे। इस फिल्म को तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया था। वहीं, ‘दोस्ताना 2’ जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी की फिल्म है। इसमें लक्ष्य जाह्नवी के भाई का किरदार निभाएंगे और दोनों भाई बहन को एक ही लडक़े से प्यार होगा। इस लडक़े की भूमिका अक्षय कुमार निभा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *