अंडमान निकोबार में 24 घंटे में दूसरी बार आया भूकंप
नई दिल्ली
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 रही। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी (राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र) ने यह जानकारी दी। भूकंप की गहराई 70 किमी थी। यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर से 106 किमी ईएनइ पर आया। भूकंप 6 बजकर 59 मिनट 58 सेकेंड पर आया था। गौरतलब है कि इससे पहले दो सितंबर को 12 बजकर 43 मिनट पर यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। भूकंप की गहराई 10 किमी थी। भूकंप का केंद्र डिगलीपुर से 108 किमी एनएनई पर था। हालांकि, अधिकारियों द्वारा अब तक किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि दो सितंबर को अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.0 थी।।। भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 123 किमी डब्ल्यूएसडब्ल्यू था। इसकी गहराई 120 किमी थी। भूकंप रात 10 बजकर 50 मिनट पर आया। इसके अलावा, काबुल में 4.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की गहराई 120 किमी थी। इसका केंद्र काबुल से 156 किमी दूर उत्तर में था।
