फॉरेन आर्मी डेलिगेशन ने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती की

ऋषिकेश

फॉरेन आर्मी डेलिगेशन ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंटकर गंगा आरती भी की। स्वामी जी ने अपनी धरा को प्रदूषण मुक्त और प्लास्टिक फ्री रखने का सभी को संकल्प कराया। मंगलवार को परमार्थ निकेतन में इण्डियन प्रोटोकाल आफिसर कैप्टेन देवेश कोटियाल के साथ ब्रिगेडयर ब्रेट चलोनर, कर्नल माइक बैट, मेजर नाथन गिलफिलान, कैप्टेन जसन ग्रीनवेल, ग्रुप कैप्टेन टेरेन्स डीठ ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती के साथ वाटर ब्लेसिंग सेरेमनी कर जल संरक्षण के विषय में चर्चा की। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि हमारी जाबाज़ सेना के आफिसर्स और पश्चिम की सेना के आफिसर्स ने मिलकर आरती के माध्यम से मां गंगा को अपने भाव समर्पित किये। स्वामी चिदानंद ने मां गंगा के पावन तट पर फॉरेन आर्मी डेलिगेशन को हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का पौधा भेंटकर अभिनन्दन किया। आरती के पश्चात सभी ने भावपूर्वक राष्ट्रगान किया। इसे देखकर सभी अभिभूत हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *