धार्मिक स्थल को दूसरे रंग से पुताई कर देने से दो पक्षों में टकराव
एहतियात के तौर पर पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात
कानपुर,
चौबेपुर के बसंठी गांव में धार्मिक स्थल को दूसरे रंग से पुताई कर देने से तनाव हो गया। काफी संख्या में ग्रामीण विरोध में उतर आए। एहतियात के तौर पर पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए। धार्मिक स्थल को फिर से पुराने रंग में ही रंग दिया गया।
गांव में कई साल पुराना धार्मिक स्थल है। यहां पर हर साल महोत्सव मनाया जाता है। सभी धर्मों के लोग उत्सव में जुटते हैं। इस स्थल पर दूसरे रंग से पुताई कर दी गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध करना शुरू कर दिया। भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। दो पक्षों में टकराव हो गया। इसकी सूचना पर चौबेपुर शिवराजपुर थाना फोर्स समेत सदर सीओ संग्राम सिंह, बिल्हौर एसडीएम आकांक्षा गौतम मौके पर पहुंचीं। तत्काल प्रभाव से पेंटर बुलाकर धार्मिक स्थल का पहले जो रंग था उसी कलर में किया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। कई ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। साथ गांव के आपराधिक लोगों की सूची सीओ सदर के मांगी है। ग्राम प्रधान से चर्चा की। इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन राय ने बताया माहौल बिगाडऩे वाले को जल्द ही हिरासत में लिया जायेगा।

