मैं जल्द ठीक होने के बाद मैदान में वापसी करूंगा : केएल राहुल

म्यूनिख

भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने जानकारी दी कि उनकी सर्जरी पूरी हो चुकी है और वे अब उससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल 8 जून को कमर की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। राहुल ने संदेशों और प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे जल्द ही ठीक होकर मैचों में वापसी करेंगे।
केएल राहुल ने कू ऐप पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, सभी को नमस्कार। कुछ हफ्ते मुश्किल रहे, लेकिन सर्जरी सफल रही। मैं धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं। मेरे ठीक होने की राह शुरू हो गई है। आपके संदेशों और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। जल्द ही मिलते हैं। महीने की शुरुआत में चोट के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की एक मेडिकल टीम ने बल्लेबाज का आकलन किया था और फैसला किया था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित पांचवां टेस्ट नहीं खेलेंगे।
इसी बीच टीम इंडिया 16 जून को इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करने इंग्लैंड पहुंची। भारत 1 जुलाई से शुरू होने वाले एजबेस्टन में पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड के साथ भिड़ेगा। इसके अलावा, अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने कप्तान रोहित शर्मा के कवर के रूप में पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट के लिए मयंक अग्रवाल को भारत के टेस्ट टीम में शामिल किया है। रोहित कोविड से संक्रमित पाए गए थे, जिस कारण वे चरंटीन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *