शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की हुई शुरुआत

मुंबई

शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 554.3 अंक गिरकर 52,623.15 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 148.5 अंक घटकर 15,701.70 अंक पर खुला।
लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दिखायी दी। बीएसई का मिडकैप 154.09 अंक गिरकर 21,876.36 और स्मॉलकैप 104.33 अंक के दबाव के साथ 24,860.91 अंकों पर खुला।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 16.17 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 53177.45 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.15 अंकों की तेजी के साथ 15850.20 अंक पर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *