समान काम के लिए मांगा रोडवेज कर्मचारियों ने समान वेतन
देहरादून
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन देहरादून मंडल की वार्षिक बैठक आईएसबीटी में शुरू हो गई है। बैठक में पूरे मंडल से कर्मचारी पहुंचे हैं। बैठक में क्षेत्र की कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा। इस दौरान कर्मचारियों ने विभिन्न मांगें भी उठाई। प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने विशेष श्रेणी और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग की। बैठक में संयुक्त मंत्री केपी सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष दयाल जोशी, रघुवीर चौधरी, लोकेश पालीवाल आदि मौजूद रहे।

