केक काटकर चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दी

रुड़की

बिशंबर सहाय मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस के छात्र-छात्राओं ने चिकित्सक दिवस पर अपने अध्यापक एवं अस्पताल के डॉक्टरों के साथ केक काटकर चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दी। संस्थान सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि समाज में डॉक्टरों को भगवान का रूप माना गया है। आज की आधुनिक युग में बीमारियां अधिक होती जा रही हैं और इन बीमारियों से बचाने के लिए मानव सभ्यता में एकमात्र डॉक्टर ही है। जो हमें जीवन दान देता है। कोषाध्यक्ष सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि भारत रत्न डॉ. बिधन चंद्र रॉय के जन्मदिवस पर उन्हें सम्मान देने के लिए चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि एक डॉक्टर ही हैं जिसे हम अपनी सब बीमारियों की जानकारियां देते हैं। वह हमें उत्तम स्वास्थ्य लाभ देने में लग जाते हैं। डॉ. सर्वेश भटनागर ने कहा कि हमें प्रथम वर्ष से ही हमारे शिक्षक यह सिखाते हैं कि सर्वप्रथम मानव सेवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *