तेलंगाना पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव प्रताप रुडी का किया भव्य स्वागत

हैदराबाद,

पूरे देश में विकास की नई परिभाषा गढऩे और आम जनता तक योजनागत लाभ पहुंचाने में सफल रहने के कारण केंद्र सरकार के नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जन-जन के लोकप्रिय और चहेते नेता हो गये है। दक्षिण भारत के तेलंगाना राज्य में भी कार्यकारिणी की बैठक से पहले ही हैदराबाद सहित पूरा राज्य मोदीमय नजर आ रहा है। उक्त बात कहते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  राजीव प्रताप रुडी ने आगे कहा कि केंद्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक हैदराबाद में आहूत की गई जिससे स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह की नई लहर देखी जा रही है। यह उत्साह विधानसभा में कमल खिलाने के लिए के लिए अपने परिश्रम को अमलीजामा पहना रहा है। विदित हो कि तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों पर 2023 के चुनाव को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।   हैदराबाद में कार्यसमिति की बैठक से दो दिन पहले ये बड़े नेता हैदराबाद पहुंचकर सांगठनिक बैठकों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दे रहे हैं। इसी संदर्भ में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रुडी भी तेलंगाना के नारायनखेड विधानसभा क्षेत्र में संपर्क अभियान चला रहे है। गुरुवार एवं शुक्रवार को केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री  रुडी ने संपर्क अभियान के तहत नारायनखेड विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री रुडी ने तेलंगाना के उप्पल विधानसभा में होनेवाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहिरंगा सभा के लिए बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। रुडी ने कहा कि तेलंगाना के लोगों ने इस बार कमल खिलाना तय किया है। नारायनखेड विधानसभा में रुडी ने पार्टी की अनुसूचित जाति की महिला कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि भोज शामिल हुए और भोजन किया। इसके पहले पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रुडी ने नारायनखेड विधानसभा क्षेत्र में मंडल, शक्ति केन्द्र, मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा महामंत्री व स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त बैठक में आगामी योजनाओं पर चर्चा और 3 जुलाई को हैदराबाद में होने वाली महारैली की रूपरेखा रणनीतिक विमर्श किया। गुरुवार को वहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके स्नेहिल अभिवादन से रुडी काफी खुश हुए। रुडी ने नारायनखेड विधानसभा क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *