बोल्ड सीन्स को लेकर माहिरा शर्मा ने दे डाला बड़ा बयान

माहिरा शर्मा आज के वक़्त की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियां में शुमार हैं। बिग बॉस 13 के बाद से ही माहिरा शर्मा एक के बाद एक प्रोजेक्ट में व्यस्त चल रही हैं। प्रशंसक भी इनके काम को बहुत पसंद करते हैं। माहिरा शर्मा तीन अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम कर रही हैं, उनके इस जज्बे को देखकर प्रशंसक इंप्रेस दिखाई देते हैं। इन प्रोजेक्ट्स के बाद माहिरा शर्मा की क्या योजना है? इस सवाल पर माहिरा ने प्रतिक्रिया दी है।
माहिरा शर्मा ने कहा, मैंने टेलीविजऩ पर काम किया है, फिल्म, रियलिटी शो और अब वेब सीरीज कर रही हूं। सच कहूं तो मैंने वह सबकुछ कर लिया है जो मेरी बकेट लिस्ट में शुमार था, बस बचा है तो दक्षिण भारतीय फिल्म करना, जिसके बारे में मैं योजना बना रही हूं। क्या वेब सीरीज में बोल्ड सीन करने को लेकर आप सहज महसूस करती हैं? इस प्रश्न पर माहिरा शर्मा ने कहा, मैं बोल्ड सीन्स करने को लेकर सहज नहीं हूं। मुझे लगता है कि मैं जो काम कर रही हूं, वह मैं अपने परिवार के साथ बैठकर आराम से देख सकूं। मैं स्वयं बोल्ड सीन्स करने को लेकर सहज महसूस नहीं करती हूं। मैं उन्हीं प्रोजेक्ट्स को करना चुनती हूं, जिनमें इस प्रकार के बोल्ड सीन्स न हों। मेरी भूमिका अच्छी रहे।
हाल ही में माहिरा शर्मा अपने बढ़े हुए वजन को लेकर ख़बरों में आई थीं। एक मीडिया कर्मी ने उनसे बढ़े हुए वजन को लेकर प्रश्न किया था, जिसपर माहिरा शर्मा जमकर भडक़ गई थीं। इंटरव्यू के चलते रिपोर्टर ने पंजाबी में सवाल किया कि लोग स्टार्स को किसी भी तरीके से जीने नहीं देते, कभी लोग बोलते हैं कि अधिक पतले हो गए, कभी लोग बोलते हैं कि अधिक मोटे हो गए। इनके साथ भी यही हो रहा है, मेरे साथ हैं माहिरा शर्मा। रिपोर्टर माहिरा से आगे प्रश्न करने ही वाला था, मगर उससे पहले ही रिपोर्टर की बात पर माहिरा गुस्से से भडक़ गईं। माहिरा ने गुस्से से कहा- मुझे यह च्ेश्चन पसंद नहीं आया। आगे माहिरा बोलती हैं कि यह अच्छा सवाल नहीं है तथा यह बोलते हुए माहिरा गुस्से से वॉक आउट कर लेती हैं। माहिरा शर्मा के इस इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *