हरियामा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में विस्फोटक के साथ पंजाब के युवक को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़

15 अगस्त से पहले देश को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले एक नौजवान को आरडीएक्स सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान शमशेर सिंह निवासी तरनतारन के रूप में की गई है। शमशेर सिंह को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र से विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार किया है। इस आरोपी को पुलिस ने अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक होटल के पास से गिरफ्तार किया है, जिसके बाद हरियाणा पुलिस और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर ली। जानकारी के अनुसार जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, वह तरनतारन पंजाब का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *