रोटरी क्लब मेरठ अधिष्ठापन समारोह में क्लब बुलेटिन का विमोचन

मेरठ

आईएमए हॉल बच्चा पार्क में रोटरी क्लब मेरठ के अधिष्ठापन समारोह में क्लब बुलेटिन का विमोचन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर अनिरुद्ध राय चौधरी ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल जिस प्रकार से समाज सेवा के कार्य कर रहा है। वह संपूर्ण विश्व में शांति व अमन का संदेश दे रहा है।
समारोह में मुख्य अतिथि कोलकाता से आए रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर अनिरुद्ध राय चौधरी, विशिष्ठ अतिथि मंडलाध्यक्ष डीके शर्मा रहे। सबसे पहले क्लब सचिव पंकज कंसल ने गत वर्ष के कार्यों की जानकारी दी। अध्यक्ष तृप्ति मित्तल ने बताया कि 2021-22 में रोटरी क्लब मेरठ को कुल 29 अवार्ड मिले। इसके बाद अध्यक्ष 2022-23 प्रतीक जैन का पारंपरिक रूप से मुख्य अतिथि ने कॉलर पहनाकर अधिष्ठापन कराया। अध्यक्ष प्रतीक जैन, सचिव सौरभ अरोड़ा तथा बोर्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रतीक जैन ने बताया कि इस वर्ष कुल 14 नए सदस्य बनाए गए। सभी को 2022-23 की कार्ययोजना बताई। इस मौके पर क्लब बुलेटिन का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में आकाश मांगलिक, अशोक गुप्ता, दीपा खन्ना, विकास गोयल, संजय मित्तल, अजय कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *