विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान:सर्वे में 45 घरों में मिला लार्वा

सभी को दिया विभाग ने नोटिसस

स्वास्थ्य विभाग ने किया 7898 घरों का सर्वे

मेरठ 8

जनपद में गत एक जुलाई से चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य की विभिन्न टीम पिछले सात दिनों में 7898 शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के घरों का सर्वे कर चुकी है, जिसमें से 45 घरों में लार्वा मिला। टीम लगातार लोगों से साफ सफाई रखने की अपील कर रही हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया एक जुलाई से चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सात टीम लगायी गयी हैं, जो चिन्हित संवेदनशील 123 स्थानों का  सर्वे  कर रही हैं, जिसमें 71 शहरी व 52 ग्रामीण क्षेत्र हैं। पिछले सात दिनों में टीम ने 7898 घरों का सर्वे किया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 16 घरों में लार्वा पाया गया जबकि शहरी क्षेत्र में 29 घरों में लार्वा पाया गया।
सभी को विभाग की ओर नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया ग्रामीण क्षेत्र के 6470 का जलपात्रों सर्वे किया गया जिसमें 25 में लार्वा मिला। शहरी क्षेत्र में 31863 जलपात्रों  का सर्वे किया गया, जिसमें से 89 में लार्वा पाया गया। उन्होंने बताया अभियान के दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को अपने घरों व आसपास साफ सफाई के लिये प्रेरित कर रहीं हैं वहीं पोस्टर व पम्पलेट वितरण कर सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कूलरों के पुराने पैड, घास को जलाने के लिए कहा जा रहा है ताकि गत वर्ष के चिपके हुए एडीज मच्छर के अंडे दोबारा लार्वा में न बदल पाएं। उन्होंने बताया अभियान के तहत स्कूलो में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छात्रों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव संबधी उपाय के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अभियान में ग्राम प्रधानों को सहयोग लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *