केन्द्रीय विद्यालय के सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल में चयन

चम्पावत

केन्द्रीय विद्यालय लोहाघाट के छात्र-छात्राओं ने 51 वीं संभाग खेल प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण के साथ कुल 22 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिसमें से सात छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताकर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विद्यालय के प्राचार्य संदीप त्यागी ने बताया कि विद्यालय के 25 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। जिसमें 6 स्वर्ण, 13 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 22 पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के शिक्षक गंगाधर वर्मा के कुशल निर्देशन में सात छात्र-छात्राओं का चयन 51 केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का चयन हुआ है। जिसमें 80 मीटर बाधा दौड़ में नमिता जोशी, डिस्कस थ्रो में उषा बोहरा तथा दक्षिका राजपूत, गोला फेंक उषा बोहरा, बैडमिंटन अदिति मीना, बैडमिंटन में रियांशु सिंह, 400 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़ और रिले दौड़ में आदित्य प्रताप सिंह धोनी और क्रिकेट में प्रियांशु का चयन हुआ है। प्राचार्य ने सभी पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *