बाराकोट में पंचायत प्रतिनिधियों ने शपथ

चम्पावत

विकास खंड बारकोट में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास की बात कही।
गुरुवार को जेष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने सुंगरखाल के ग्राम प्रधान नारायण राम, नदेड़ा के मोहन चन्द्र जोशी, बैडाबेडवाल के बीडीसी सदस्य हरीश और खोला सुनार के ग्राम पंचायत सदस्य रोहित जोशी, पड़ासौंसेरा वार्ड दो की आशा देवी और पड़ासौंसेरा वार्ड तीन की कमला देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीओ बीबी जोशी, एबीडीओ खजान चंद्र जोशी, एडीओ संजय आर्या, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महेश सिंह अधिकारी,एमडीभट्ट, अनिरुद्ध पुनेठा, ललित मोहन पांडेय, रंजना फर्त्याल,राज महर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *