मंत्री डॉ. अग्रवाल ने किया छिद्दरवाला में एनएच का निरीक्षण
हाईवे पर ट्रैफिक सिग्नल और पथ प्रकाश की व्यवस्था हो: अग्रवाल
ऋषिकेश
शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे का छिद्दरवाला में निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने एनएच प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज मौर्य से हाईवे के बारे में जानकारी ली। बताया कि चौराहे पर अधिकतर सड़क दुर्घटना के मामले आते हैं। इसके लिए यहां पर ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था की जाए। लोगों के लिए हाईवे के किनारे छूटी हुई सर्विस लेन बनाई जाए, जिससे पैदल और दुपहिया वाहनों के आवागमन में सहूलियत हो। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने हाईवे पर कट न होने के कारण लंबी दूरी तय करने का मामला भी उठाया। इसके लिए मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित कर जगह-जगह पर कट लगाने के निर्देश दिए और साथ ही पथ प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने नालियों से ओवरफ्लो होकर पानी आसपास के लोगों के घरों में न जाये, इसके इंतज़ाम करने, हाईवे निर्माण से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के लिए भी कहा। मौके पर एनएच के एटीआई एके मित्तल, देवेंद्र नेगी, विमला नैथानी, अनिता राणा, भूपेंद्र रावत, ग्राम प्रधान जोगीवाला माफी सोबन सिंह कैंतुरा, बलविंदर सिंह, समा पंवार, अम्बर गुरुंग, हरीश कक्कड़, कुलवीर बिष्ट, दीपक थापा, हरीश पैन्यूली, रोशन कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।

