बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस से मिली राहत

 

झांसी

पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे महानगर वासियों को बुधवार दोपहर बाद जमकर हुई बारिश से राहत की सांस ली। बारिश से मौसम में भी ठंडक आ गई।

बता दें कि प्रदेश इस समय भीषण गर्मी से गुजर रहा है। श्रावण का एक सप्ताह बीतने के बावजूद बारिश के आसार नहीं थे जबकि मौसम विभाग बारिश की सम्भावनाएं जता चूका है। इस मानसून में अब तक झांसी जिले में भी सबसे कम बारिश हुई है। पिछले लगभग 16 दिनों से लोग बारिश की दुआएं मांग रहे है। स्थानीय क्षेत्रवासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक किसान भी मायूस हैं। इसी बीच बुधवार की दोपहर भगवान इंद्रदेव मेहरबान हुए और लोगों बारिश के दर्शन किये। लोगों ने मजे से बारिश का लुत्फ़ उठाया और खूब भीगे। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2-3 दिन बारिश की अच्छी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *