खनिज विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मारा छापा
– आठ लोगो के खिलाफ मौरम चोरी कर डंप करने का मामला दर्ज
हमीरपुर
कुरारा थाना क्षेत्र के पतारा ग्राम पंचायत के मजरा क्योटरा गांव में खनिज विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जीपीएस के साथ छापेमारी कर अवैध रूप किये गए मौरम डंप को सीजकर आठ लोगो के खिलाफ मौरम चोरी कर डंप करने का मामला दर्ज किया गया है। कुरारा क्षेत्र के पतारा ग्राम पंचायत के मजरा क्योटरा गांव में अवैध रूप से किये गए मौरम के डंप को खनिज विभाग की टीम ने राजस्व विभाग के एसडीएम सदर व थाना प्रभारी व पुलिस बल के साथ छापेमारी कर चार जगह पर डंप की गई मौरम को सीज कर दिया गया। तथा जीपीएस के सिस्टम से अवैध खनन कर डंप की गई मौरम को पकड़ कर आठ लोगो के खिलाफ खनिज सर्वेक्षक वेदप्रकाश शुक्ला की तहरीर पर खनिज परिहार एवं खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमे गांव के खेरा पति के स्थान सहित चार स्थान पर 240 घन मीटर मौरम डंप को सीज किया गया है। वही जगेन्द्र कुमार पुत्र बलबीर निषाद कुनहु का डेरा थाना ललौली जनपद फतेहपुर, थाना कुरारा के क्योटरा गांव के सीताराम, रामसुफल पुत्रगण मनफूल निषाद, राजाबाबू पुत्र छेदम, दिलीप पुत्र रामप्रकाश, राकेश पुत्र रामबिहारी, बलराम पुत्र बिंदावासी, भागवत पुत्र नन्नू के खिलाफ अवैध रूप से बेतवा नदी से डंप की गई मौरम को सीज कर मौरम चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्यवाही के दौरान एसडीएम सदर रवींद्र कुमार, खनिज विभाग व थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

