नाबालिग किशोरी से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

गदरपुर,

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज करने के उपरांत उसे जेल भेज दिया। मामले का खुलासा करते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि बीते 21 जून को क्षेत्र निवासी एक दंपति ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को वार्ड नंबर 1 करतारपुर कॉलोनी निवासी दिलशाद पुत्र भूरा शाह उर्फ आजम खाँ बहला फुसलाकर ले गया है। जिसके आधार पर धारा 363/366 में केस दर्ज किया गया था। पीड़ित नाबालिग की शीघ्र बरामदगी करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसकी कमान प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह को सौंपी गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी दिलशाद को हल्द्वानी के इद्रानगर फाटक के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह कहीं अन्य भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी के समय अपर्ह्ता पीड़िता अभियुक्त दिलशाद के साथ ही थी, जिसे भी पुलिस टीम ने बरामद कर लिया। अपर्ह्ता से पूछताछ मे उसके साथ बलात्कार किये जाने की बात भी सामने आयी है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के उपरांत जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *