भारत विकास परिषद के तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन

मसूरी,

भारत विकास परिषद द्वारा एक होटल के सभागार में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही तीज क्वीन का भी चयन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया, साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस मौके पर भारत विकास परिषद की अध्यक्ष शशि रावत ने बताया कि तीज का पर्व पति की दीर्घायु के लिए मनाया जाता है साथ ही सावन के महीने में महिलाएं हरियाली तीज पर्व उत्सव मनाती हैं। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने तीज कार्यक्रम में भाग लिया तथा कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर खिताब जीता। इस दौरान तीज क्वीन का भी चयन किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिलाओं की उपस्थिति से वे काफी प्रसन्न हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *