पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

नयी दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में रविवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।
देश में करीब दो माह से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं होने से आम आदमी के लिए यह राहत बनी हुयी है।
सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर पर हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड 103.97 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 1.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *