प्रतिभावन खिलाड़ियों को मिलेगी सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत छात्रवृत्ति

अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्न्यन योजना के तहत जिले भर में प्रतिभावन खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। मंगलवार को योजना के तहत खेल विभाग में विभिन्न विकासखंडों में खिलाड़ियों के चयन के लिए ब्लॉक खेल समन्यवक को प्रशिक्षण दिया गया। जिसके बाद खेल समन्यवक पांच अगस्त से न्याय पंचायतों, ब्लॉकों के विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। अल्मोड़ा खेल विभाग में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में फिजिकल एवं स्पोर्ट्स एप्लीट्यूट टेस्ट के अंतर्गत 30 मीटर फ्लाइन रन, 6X10 शटल रन, 600 मीटर रन, स्टैण्डिंग ब्रांड जम्प, मेडिसन बॉल थ्रो, फॉरवर्ड बैंड रीच, का चयन ट्रॉयल्स के संबंध में मास्टर ट्रेनरों को जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में उप क्रीड़ाधिकारी अरुण बनग्याल, जिला खेल समन्यवक नवीन लाल वर्मा, दीपक शाही, बॉक्सिंग प्रशिक्षक जीवन प्रकाश एवं समस्त ब्लॉक के खेल समन्यवक व जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा के प्रशिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *