जूहा छिताड़ को देहरादून में शिक्षा मंत्री ने दिया स्वच्छता पुरस्कार
अल्मोड़ा
चौखुटिया। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल छिताड़ को पुरस्कृत किया है l शिक्षा निदेशालय देहरादून में हुए कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक चंद्रा दत्त पांडे व छात्र विशाल सिंह नेगी ने भाग लिया l शिक्षा मंत्री ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड आदि देकर सम्मानित किया l दरअसल पूरे प्रदेश में 26 विद्यालयों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, 15 अगस्त को जिलाधिकारी अल्मोड़ा अब विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित करेंगीं।

