11 अगस्त से शुरू होंगे पीएलएमएस कॉलेज में दाखिले

ऋषिकेश

बारहवीं पास छात्र-छात्राओं का पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय कैंपस श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश में विभिन्न संकायों में प्रवेश के लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है। कॉलेज प्रशासन 11 अगस्त से प्रथम वर्ष में एडमिशन की प्रक्रिया आरंभ करेगा। अभी 1909 नवागंतुक छात्र महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। पंडित ललित मोहन राजकीय महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एक महीने पहले शुरू कर दिया था। अब जबकि सीबीएसई, आईसीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो चुका है, लेकिन महाविद्यालय में अभी भी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे विज्ञान, वाणिज्य, कला संकाय में प्रथम वर्ष में एडमिशन लेने वाले छात्र इंतजार में हैं। नवागंतुक छात्रों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। महाविद्यालय में 11 अगस्त से 17 अगस्त प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया है। ताकि, नया शिक्षण सत्र शुरू होने में विलंब नहीं हो। प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार धींगड़ा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 1909 छात्र ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।
पहली कटऑफ 90 प्रतिशत के पार जाएगी
ऋषिकेश। पीएलएमएस महाविद्यालय में तीनों संकायों में 1156 सीटें निर्धारित हैं, जिसमें प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश होना है। जबकि, एडमिशन के इच्छुक 1900 से अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। महाविद्यालय प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक इस स्थिति में प्रवेश की पहली कटऑफ 90 प्रतिशत के पार जाएगी। यानी की 90 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को पहले प्रवेश का मौका मिलेगा।
संकाय सीटें: विज्ञान 352, कॉमर्स 264, कला 540

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *