जिला अस्पताल में हुई 18 मरीजों की कोरोना जांच
अल्मोड़ा।
जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर के समीप ही एहतियान कोरोना जांच जारी है। सोमवार को भी अस्पताल पहुंचे 18 कोरोना संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच की गई। हालांकि इसमें किसी भी मरीज में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। जिससे अस्पताल प्रशासन समेत उपचार को पहुंचे मरीजों ने राहत की सांस ली। इधर बीते दिनों अस्पताल पहुंच रहे मरीजों में लगातार संक्रमण की पुष्टि होने से अस्पताल कर्मियों में भी हड़कंप मच गया था।
