कारगिल विजय दिवस पर माल्यार्पण समारोह का आयोजन

 

रुडकी

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर संगीन शक्ति ब्रिगेड ने भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के उपलक्ष्य में और शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रुड़की स्टेशन के भोला पार्क में एक माल्यार्पण समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में स्टेशन के लगभग 20 बुजुर्ग, 200 पूर्व सैनिक, 50 नागरिकों, 300 सेवारत सैनिकों और उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत ब्रिगेडियर टीएस हसनवालिया ने स्मारक पर माल्यार्पण किया। पूरे देश की तरफ से श्रद्धांजलि के प्रतीक समारोह के हिस्से के रूप में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बुजुर्गों, पूर्व सैनिकों, अधिकारियों, जेसीओ, अन्य पदों और नागरिकों ने लद्दाख के कारगिल द्रास सेक्टर के क्षेत्र में लड़े गए युद्ध की वीरता और उसकी स्मृति के रूप में माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि समारोह की सराहना की। जिसने रुड़की के लोगों के विभिन्न पहलुओं को एक साथ लाया और उसमें गर्व और देशभक्ति की भावना भर दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *