अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की

पांच दिन पूर्व कैनाल रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।  रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा निवासी तेजपाल पुत्र नत्थू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 24 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार 19 फरवरी की शाम को लिब्बरहेडी गांव स्थित रिश्तेदारी से बाइक पर सवार होकर कैनाल रोड के रास्ते वापस घर लौट रहा था। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस संबंध में एसएसआई रफत अली का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *