पॉश इलाकों में चल रहे हैं चोरी छिपे डांस बार

देहरादून
 दिल्ली-मुंबई की तर्ज परदेहरादून में भी डांस बार की प्रवृत्ति पैर पसारने लगी है। पुलिस ने शहर के 4 थाना क्षेत्रों में ऐसे 4 बार पकड़े, जिनमें 16 डांसर लड़कियां डांस कर रही थीं और उन पर रुपए उड़ा रहे 53 युवाओं को पकड़ा। इनमें कई युवक नशा भी करते मिले। शहर में नाइट क्लब, नशा करवाने वाले हुक्का बार, चोरी छिपे चल रहे कैसिनो सहित अन्य कई संदिग्ध गतिविधियां पहले से संचालित हो रही है। अब डांस बार के पैर पसारने को लेकर पुलिस अधिकारी भी सन्न हैं।  हालांकि इनको समझा कर छोड़ दिया। सबसे बड़ी बात ये है कि ये प्रोफैसनल न हो कर वह युवतियां हैं जो कि लोकल डांस ग्रुप चलाते हैं।
तस्दीक के बाद थाना पुलिस की ली मदद
पुलिस की एक टीम ने सूचना पर सभी डांस बार की तस्दीक की। यहां पर डांस करते हुए लड़कियां मिलीं। युवक नशा करते हुए उन पर रुपए उड़ा रहे थे। सभी जगह स्थानीय थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर कार्रवाई की गई। पुलिस अफसरों ने सभी थाना पुलिस को चेताया है कि किसी थाने के क्षेत्र में डांस बार मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *