करंट लगने से अधेड़ की मौत

रुद्रपुर

घर में लगे बिजली बोर्ड की मरम्मत के दौरान एक अधेड़ करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मूल रूप से ग्राम बरजा सूरजपुर मैनपुरी यूपी निवासी 55 वर्षीय वफेदार सिंह का ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में एक मकान है। जिसमें कई किराएदार रहते हैं। वफेदार सिंह समय-समय पर यहां आता रहते हैं। बुधवार को भी वह अपने मकान में पहुंचे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से मकान के फर्स का काम चल रहा है। बुधवार को अचानक बिजली का बोर्ड खराब होने से निर्माण कार्य बाधित हुआ तो वफेदार सिंह खुद ही बिजली का बोर्ड ठीक करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान वफेदार करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *