बजेटी में 4 सितंबर को होगी हिलजात्रा
पिथौरागढ़
नगर के बजेटी में आगामी चार सितंबर को हिलजात्रा पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए हिलजात्रा समिति तैयारियों में जुटी हुई है। शुक्रवार को हिलजात्रा समिति के नवीन सेठी ने बताया कि बजेटी में इस वर्ष आगामी रविवार को हिलजात्रा का पर्व मनाने का निर्णय लिया गया है। करीब-करीब पूरी तैयारी हो गई हैं। बजेटी में हिलजात्रा बीते 500 सालों से अधिक समय से संचालित हो रही है। इस पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहता है।
