घास लेने जंगल गई महिला पर गुलदार ने किया हमला

अल्मोड़ा

ताकुला के डोटियाल गांव में गुलदार ने जंगल में हमला कर महिला को घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला में लाया गया। चिकित्सकों ने महिला को उपचार देने के बाद घर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार डोटियाल गांव निवासी 36 वर्षीय गंगा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ बगडों के जंगल में घास काटने गई थी। यहां घात लगाए गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। गंगा देवी और साथ की अन्य महिलाओं द्वारा शोरगुल करने के बाद गुलदार मौके से भाग गया। लेकिन उसके हमले में महिला कई जगह नाखून लग गए और वह घायल हो गई। ग्रामीण महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला लाए। चिकित्सालय के डॉ. एनसी जोशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला के शरीर में कुछ घाव हुए थे, जिनमें टांके लगाने और प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को घर भेज दिया है। इधर महिला पर गुलदार के हमले के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों में दहशत है। इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले गुलदार ने हाईवे किनारे एक गाय को अपना निवाला बनाया था जिस का लाइव वीडियो वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *