सल्ट विधायक ने किया बहुप्रतिक्षित दीपा माई लिफ्ट पेयजल योजना का शिलान्यास

अल्मोड़ा

स्याल्दे ब्लॉक के चचरोटी, खटलगांव व सटेड के ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की लंबी समय से पेयजल योजना निर्माण की मुराद पूरी हो गई है। ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति के लिए बनने वाली बहुप़तिक्षित दीपा माई लिफ्ट पेयजल योजना शुक्रवार को विधायक सल्ट महेश जीना ने विधिवत शिलान्यास किया। 860.29 लाख की लागत से पेयजल योजना का निर्माण होगा। योजना से चचरोटी, खटलगांव, सटेड, गली गांव आदि के लोगों की पेयजल समस्या दूर होगी। दरअसल स्याल्दे ब्लॉ के चचरोटी, खटलगांव, सटेड, गली गांव आदि के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल योजना के निर्माण की मांग कर रहे थे। जिसके बाद शुक्रवार को ग्रामीणों की मुराद पूरी हुई। शिलान्यास कार्यक्रम को संबांधित करते हुए विधायक जीना ने कहा कि जनता की भावनाओं क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे है। यहां प्रधान देवेंद्र सिंह, अनोप सिंह, विमला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कुमार, मोहन सिंह मनराल, अधिषाशी अभियंता सुशील जोशी, प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, गोपाल राम, रघुवर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *