33 केवी के नई लाइन को चकराता बिजली घर से जोड़ा
विकासनगर
ढकरानी से चकराता के लिए बनाई गई नई 33 केवी विद्युत लाइन को शुक्रवार को चकराता बिजलीघर से जोड़ दिया गया है। अब क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति के लिए दो लाइनें उपलब्ध होंगी। एसडीओ चकराता अशोक कुमार ने बताया कि चकराता को विद्युत आपूर्ति करने वाली लाइन काफी पुरानी हो गई थी। जिसके चलते कई बार लाइन में खराबी आती रहती थी। जिससे ठीक करने में कई बार लम्बा समय लग जाता था। कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए विभाग द्वारा ढकरानी से चकराता तक नई लाइन बनाई गई है। जो बनकर काफी समय से तैयार थी। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हो पाई थी। बताया कि शुक्रवार को लाइन को चालू कर चकराता बिजलीघर से जोड़ उसपर लोड भी डाल दिया गया है। कहा कि अब चकराता क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए दो 33 के विद्युत लाइनें हैं, जिससे ब्रेकडाउन या अन्य किसी परिस्थितियों में एक लाइन खराब हो जाने पर दूसरी लाइन से आपूर्ति जारी रहेगी। जिससे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
