चंद्रभानु गुप्ता ने 60 के दशक में कहा था हेराल्ड पर कोई जांच हो तो बहुत बड़ा खुलासा होगा रू संबित पात्रा
नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि चंद्रभानु गुप्ता जी की श्सफर कहीं रुका नहीं झुका नहींश् किताब विगत वर्ष छपी थी। उन्होंने जीवनी 60 के दशक में लिखी थी और उनकी मृत्यु भी हो चुकी है, अब वो जीवनी प्रकाशित हुई है। उसमें नेशनल हेराल्ड के बारे में पढ़ेंगे। अंग्रेजी में एक कहावत है श्डेजा वूश्, आपको ऐसा लगेगा हू-ब-हू वैसा ही फिर से रूपांतरित हो रहा है।
संबित पात्रा ने बताया कि किताब में उन्होंने कहा था कि नेशनल हेराल्ड की फंडिंग को लेकर बहुत सारे सवाल हम सभी लोगों के मन में उठते रहे हैं। यह स्वतंत्रता संग्रामियों के लिए या भारतवर्ष को प्रतिपादित करने के लिए नहीं है, बल्कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी का महिमामंडन करने वाला अखबार है और इसके लिए जो फंडिंग की जाती है, उसमें कुछ गड़बड़ है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि चंद्रभानु गुप्ता ने 60 के दशक में कहा था कि यदि कोई जांच एजेंसी नेशनल हेराल्ड पर जांच खोल ले और उसके पैसे के विषय को देखना शुरू कर दे तो बहुत बड़ा खुलासा हो जाएगा।
संबित पात्रा ने कहा कि नेहरू परिवार उस समय भी भ्रष्टाचारी था। उन्हें विरासत में भ्रष्टाचार मिला है। इसका खुलासा चंद्रभानु गुप्ता करते हैं, उनके चार बार के मुख्यमंत्री कहते हैं। संबित पात्रा ने कहा कि किताब में कहा गया है कि नेशनल हेराल्ड की नीति नेहरू परिवार को प्रमोट करने की थी और प्रेस की स्वतंत्रता के नाम पर जो भी नेहरू परिवार के खिलाफ कहता था, ऐसे में किस प्रकार से उनके खिलाफ मुहिम छेड़ी जाए, यह नेशनल हेराल्ड का मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने कहा था कि उस समय भी गलत तरीके से नेशनल हेराल्ड ने कांग्रेस से पैसे लिए, जो पैसे लोगों ने कांग्रेस पार्टी को चंदे के तौर पर दिए थे, उस पैसे को नेशनल हेराल्ड में लगाया गया।
उन्होंने कहा कि किताब में आगे लिखा गया है कि नेहरू को इस कंपनी का डायरेक्ट बनना था, ऐसे में कुछ लोगों को फोर्सफुली अपने शेयर बेचने पड़े ताकि 100 फीसदी शेयर नेहरू जी के पास आ जाएं। इसी बीच संबित पात्रा ने गुलाम नबी आजाद का जिक्र करते हुए कहा कि गुलाम नबी आजाद ने भी 60 के दशक में सच्चाई को उजागर किया और कांग्रेस की गड़बड़ियों को लोगों के सामने रखा। संबित पात्रा ने कहा कांग्रेस परिवार को हमारी हिदायत है कि भारत सिर्फ वही जोड़ सकता है जो भ्रष्टाचार छोड़ सकता है। जो भ्रष्टाचार छोड़ नहीं सकता है वह भारत कैसे जोड़ सकता है, यह गांधी परिवार बचाओ आंदोलन आरंभ हो रहा है।
