तीन दिन बाद किसानों के खाते में पहुंची पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त

नई दिल्ली

देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है, सिर्फ चार दिनों के बाद अन्नदाताओं को दो हजार रुपये की किस्त बैंक अकाउंट में आने वाली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का पैसा 31 मई को जारी हो सकता हैं। अब तक किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की 10 किस्तें भेजी जा चुकी हैं। उन्हें अगली किस्त यानी कि 11वीं किस्त का इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 31 मई को किसानों के खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे। पिछली किस्त प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनवरी, 2022 को किसानों के खाते में ट्रांसफर की थी। करोड़ों किसानों को आर्थिक लाभ मिला था।
मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर कई तरह के नियम बनाए गए हैं। कई लोग हैं, जोकि पीएम किसान योजना के लिए पात्र नहीं हैं। उन लोगों को पीएम किसान योजना की अगली किस्त का पैसा नहीं आएगा। संस्थागत किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलता है। इसके अलावा वे लोग जो संवैधानिक पदों पर हैं, वे योजना का फायदा नहीं ले सकते हैं। केंद्र या राज्य सरकारों या पीएसयू के किसी भी विभाग या किसी भी सरकारी संस्था में काम करने वाला शख्स अगर खेती करता है, तब उस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए आखिरी तारीख 31 मई तय की गई है। यदि कोई किसान ई के-वाईसी नहीं करवाता है,तब फिर वह योजना में मिलने वाले दो हजार रुपये से वंचित रह सकता है। इसके बाद वेबसाइट के माध्यम से किसान ई-केवाईसी करवा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *