देश के कई राज्यों में अगले चार दिन भारी बा‎रिश की संभावनारू मौसम ‎‎विभाग

नई दिल्ली

देश के कई इलाकों में बारिश हो रही है और इसके बरकरार रहने की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि देश में मानसून के सक्रिय रहने से अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी का अलर्ट है कि इन इलाकों में बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल सकती है। अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में भी गरज के साथ बिजली गिरने और तेज वर्षा की चेतावनी दी गई है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में श‎निवार और र‎विवार, अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय में आज भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई। एमपी से सटे छत्तीसगढ़ 6 सितंबर को वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के ऊपरी क्षेत्रों में श‎निवार, र‎विवार और 6 सितंबर को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा में भी 5 और 6 सितंबर को बारिश का अलर्ट है। दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है और 6 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद है। जबकि उत्तर में 4 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट और भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। यहां गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। 4 और 5 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में श‎निवार और र‎विवार भारी बारिश की भी संभावना है। बता दें कि पिछले महीने से देश के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *