पत्नी को वापस लाने का वादा पूरा नहीं कर पाया तो प‎ति ने कर दी तां‎त्रिक की हत्या

जाजपुर 

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक व्यक्ति ने तांत्रिक की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह अपने वादे के मुताबिक उसकी पत्नी को वापस नहीं ला पाया। पुलिस ने बताया कि शांतनु बेहरा और उसकी पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था, इसलिए वह अपने माता-पिता के घर अपने बच्चों को लेकर चली गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शांतनु ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए तांत्रिक की मदद मांगी थी। आरोपी ने तांत्रिक को बताया कि उसकी पत्नी कई महीनों से बच्चों को साथ लेकर अपने मायके चली गई है, उसे वापस लेकर आना है। तांत्रिक ने इसके लिए आरोपी की मदद का आश्वासन दिया। शांतनु बेहरा जाजपुर जिले के सुकिंडा थाना इलाके के बांधगांव में रहता है। उसने पत्नी को घर वापस लेने के लिए तांत्रिक को इसके लिए 5000 रुपए दिए। शुक्रवार को जब बेहरा तांत्रिक के यहां आया तो उसकी कहासुनी हो गई। दरअसल बेहरा ने उससे कहा कि तुम मेरा काम नहीं कर पाए, इसलिए मेरा पैसा वापस करो। इसके बाद दोनों में खूब बहस हुई। गुस्से में आकर बेहरा ने तांत्रिक बाबर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे तांत्रिक की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में बेहरा ने हथियार में प्रयुक्त हथियार के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सुकिंडा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर काबुली चरण बारिक ने बताया कि मृतक खानाबदोश था, जो मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला था और अपनी पत्नी के साथ किराए के एक मकान में रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *