खूबसूरत दिखने महिला ने खर्च कर दिए चालीस लाख रुपए -अब इंसान मानने तक से इनकार कर रहे लोग

वाशिंगटन

एक अमेरिकन महिला ने लाखों रुपये फूंककर अपनी सूरत संवारी, इसके बावजूद वह ब्वायफ्रेंड का प्यार पाने में असफल रही। महिला ने खूबसूरत दिखने के लिए अपने ऊपर करीब 40 लाख रुपये खर्च कर डाले। अब हाल ये है कि ब्वॉयफ्रेंड और रिलेशनशिप तो दूर लड़के उसे इंसान तक नहीं समझते। उसे आज भी प्यार की तलाश है। अमेरिका के विस्कंसिन में रहने वाली एमझेड दानी नाम की सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर ने अपना ड्रीम लुक पाने के लिए खासी मेहनत की और इतना सब कुछ करने के बाद भी उसे अपने सपनों का राजकुमार नहीं मिला।
एक रिपोर्ट के मुताबिक 35 साल की मिज डैनी ने खुद को बार्बी डॉल की तरह परफेक्ट दिखाने के लिए 40 लाख रुपये से ज्यादा की रकम खर्च कर डाली। इसके बाद नतीजा ये हुआ कि उसका लुक लोगों को पसंद तो आया, लेकिन एक खिलौने के रूप में। मर्द उनके लुक और फिगर की तारीफ किसी डॉल की तरह करते हैं लेकिन जीती-जागती महिला मानकर कोई उन्हें डेट नहीं करना चाहता। हालत ये है कि ऑनलाइन 653,000 फॉलोअर्स वाली महिला को असल जिंदगी में एक ढंग का ब्वॉयफ्रेंड भी नहीं मिल रहा। महिला का कहना है कि लोग उसे पसंद करते हैं और उनकी तारीफ जमकर करते हैं, फिर भी उनकी पर्सनालिटी से प्यार करके उन्हें डेट करने वाला कोई शख्स नहीं मिल रहा। ऑनलाइन उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है लेकिन ऑफलाइन उनका कोई सच्चा प्यार नहीं है। बहुत से लोग उनकी तुलना बार्बी डॉल से करते हैं।
सुंदर भूरे बाले और परफेक्ट फिगर की वजह से लोग उन्हें डॉल जैसा समझा जाता है। खुद डैनी का कहना है कि डॉल्स खेलने के लिए होती हैं, लेकिन महिलाएं अलग-अलग तरह के शेप और साइज की हो सकती हैं और वे हर तरह से सुंदर होती हैं। मालूम हो कि हर कोई खुद को सुंदर और परफेक्ट दिखाना चाहता है। आंतरिक खूबसूरती के बजाय आजकल महिलाएं सुंदर दिखने के लिए कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेने से भी पीछे नहीं हटती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *